![कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, करोड़ों का माल जलकर राख कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान, करोड़ों का माल जलकर राख](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/22/3448908-untitled-99-copy.webp)
x
सोनीपत। सोनीपत के गन्नौर में बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू में दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई। यह आग केमिकल फैक्ट्री व धागा फैक्ट्री में लगी। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों फैक्ट्रियों में आग कैसे लगी इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इससे करोड़ों का माल जलकर राख हो गया है। जब दोनों फैक्ट्रियों में आग लगी तब कर्मचारी भी अंदर काम कर रहे थे। उन्होंने भाग कर जान बचाई। उधर आग की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया है।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story