भारत

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 5 से करेंगे सामूहिक अवकाश

Shantanu Roy
31 Aug 2023 12:22 PM GMT
11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, 5 से करेंगे सामूहिक अवकाश
x
दौसा। दौसा राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर नर्सेज कर्मचारियों ने राजकीय उप जिला अस्पताल में गुरुवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर मुख्य गेट पर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। नर्सिंग आफिसर सुशील शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को आयोजित जयपुर रैली में लिए निर्णय के अनुसार नर्सेज कर्मचारियों ने सुबह 8 से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के समान वेतन देने, कैडर का पुनर्गठन करने, प्राथमिक उपचार का अधिकार देने सहित अन्य मांगों को लेकर बहिष्कार चार सितंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 5 सितंबर से कर्मचारी अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। इस दौरान मुख्य गेट पर प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग आफिसर सुशील शर्मा, सूर्य प्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, मनीष शर्मा, समयसिंह गुर्जर, रेखा छावडी, सीमा मीना, ममता मीना सहित अन्य मौजूद रहे। बांदीकुई सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को झमाझम बरसात हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बरसात से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कई दिनों से बरसात पर ब्रेक लगा हुआ है। इससे दोपहर के समय गर्मी के तेवर तीखे है। उमस भरी गर्मी होने से लोग अच्छे खासे परेशान है। बुधवार को राखी पर्व पर सुबह से ही उमस भरी गर्मी थी। दोपहर तक तापमान भी 35 डिग्री पर पहुंच चुका था। लेकिन इसी बीच दोपहर करीब 3 बजे अचानक आकाश में बादल छा गए और तेज बरसात का दौर शुरू हो गया। करीब 20 मिनट तक झमाझम बरसात का दौर चला। इससे शहर के बसवा रोड, सिकंदरा रोड पर कई जगह पानी का भराव देखने को मिला। वहीं बरसात से तापमान में भी 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 32 डिग्री रह गया। राखी पर बरसात होने से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story