भारत

मॉल में मिनी स्टोर से कर्मचारी ने की लाखों की चोरी, CCTV के जरिये पकड़ा गया

jantaserishta.com
21 Dec 2024 3:41 PM IST
मॉल में मिनी स्टोर से कर्मचारी ने की लाखों की चोरी, CCTV के जरिये पकड़ा गया
x
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के डीएलएफ मॉल के अंदर एक कर्मचारी मिनी स्टोर से तीन लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चुराकर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने डीएलएफ मॉल के अन्दर स्थित मिनी स्टोर से 3,53,740 रुपये की नकदी चोरी करने वाले कर्मचारी को चोरी की पूरी रकम के साथ गिरफ्तार किया है। वह कई महीने से मिनी स्टोर में काम कर रहा था। उसने पूरी योजना बनाकर चोरी को अंजाम दिया।
पुलिस ने बताया है कि 20 दिसंबर को थाना सेक्टर-20 पर पीड़ित की तरफ से अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने घटना का 24 घंटे के अंदर ही खुलासा करते हुए सीसीटीवी फुटेज में सामने आए आरोपी अनीष को गिरफ्तार कर लिया। वह उसी मिनी स्टोर का कर्मचारी है।
पुलिस ने बताया कि अनीष (19) जिला इटावा का रहने वाला है। उसने स्टोर में नकदी के आदान-प्रदान को देखकर चोरी करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक, उसने धीरे-धीरे कर तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम चोरी कर ली। उसके बाद जब हिसाब-किताब हुआ तो पैसे कम पाए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story