भारत

भाजपा की बैठक में बूथ की मजबूती पर जोर, उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने ली बैठक

Nilmani Pal
10 Sep 2023 12:04 PM GMT
भाजपा की बैठक में बूथ की मजबूती पर जोर, उत्तराखंड के संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने ली बैठक
x

उत्तराखंड। भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के प्रमुख पदाधिकारियो की संगठनात्मक बैठक कल रणथंभौर रोड स्थित होटल अनुराग पैलेस में आयोजित हुई | जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ | जिला अध्यक्ष सुशील दीक्षित की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे प्रवासी योजना के तहत मुख्य अतिथि के रूप मे उत्तराखंड राज्य के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे भरतपुर संभाग सहप्रभारी सोमकान्त शर्मा उपस्थित रहे.

बैठक दो सत्रों में आयोजित हुई , प्रथम सत्र में जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी- संयोजक एवं विस्तारक अपेक्षित रहे | दूसरे सत्र की बैठक मे प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मोर्चा अध्यक्ष अपेक्षित रहे | संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पदाधिकारियो से आपसी संवाद किया, साथ ही बूथ प्रबंधन को लेकर चर्चा की | महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि आगामी 2023 के चुनाव में हम सबको बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है क्योंकि हमारी पार्टी का प्रमुख ध्येय है बूथ जीता चुनाव जीता | संभाग सहप्रभारी सोमकांत शर्मा ने भी पदाधिकारियों से पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर फीडबैक लिया और सदस्यता अभियान को चारो विधानसभा में और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए | बैठक के शुभारंभ में संगठन महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों का परिचय भी लिया |

Next Story