भारत

छलका प्रेम: यूक्रेन से बेटे के लौटने पर बोले भावुक पिता- ये मेरा नहीं...मोदी जी का बेटा है

jantaserishta.com
12 March 2022 3:19 PM IST
छलका प्रेम: यूक्रेन से बेटे के लौटने पर बोले भावुक पिता- ये मेरा नहीं...मोदी जी का बेटा है
x
देखें वायरल वीडियो।

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाने के लिए केंद्र सरकार ऑपरेशन गंगा चला रही है। इसी अभियान के तहत यूक्रेन के सूमी में फंसा ध्रुव भारत पहुंचा तो उसके घरवालों ने राहत की सांस ली। ध्रुव के पिता संजय पंडिता ने भावुक होते हुए कहा, 'मुझे यकीन नहीं था मेरा बेटा सकुशल भारत लौट पाएगा। मैं कहना चाहता हूं कि मोदी जी का बेटा लौटा है, मेरा बेटा नहीं।' उन्होंने भारत सरकार के प्रति आभार जताया है।

भावुक संजय पंडिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये मेरा बेटा नहीं है, ये तो मोदी जी का बेटा है। वो लेकर आए हैं। हमें उम्मीद नहीं थी वो आएगा। हमने उम्मीद छोड़ रखी थी। सूमी के हालात में उनका जीना नामुमकिन था। मैं भारत सरकार का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मेरा बेटा मुझे लौटाया।
भारत लौटने के बाद संजय के बेटे ध्रुव ने कहा कि वहां जिंदा रहना बहुत मुश्किल था। वापस भारत आकर राहत मिली है। ऑपरेशन गंगा को अंजाम देने के लिए भारत सरकार का शुक्रिया।
उत्तर पूर्वी यूक्रेन के युद्धग्रस्त शहर सूमी से निकाले गए 674 लोगों को लेकर तीन उड़ानें 11 मार्च को दिल्ली में उतरी थी। भारत पहुंचकर लोगों ने भयावह हालात के बारे में बताया जिससे वे गुजरे। उन्होंने बताया कि वह दो सप्ताह तक युद्ध के दौरान कैसे बचे रहे। छात्रों ने बताया कि वहां पानी तक मिलना मुश्किल था। ऐसे में हम बर्फ को पिघलाकर पानी पी रहे थे।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story