भारत

इमरजेंसी लैंडिंग: भारत में लैंड हुआ UAE का प्लेन

jantaserishta.com
7 Jun 2022 3:20 PM IST
इमरजेंसी लैंडिंग: भारत में लैंड हुआ UAE का प्लेन
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: बांग्लादेश से अबू धाबी जा रहे एक विमान की सोमवार देर रात गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है. अब DGCA ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिये हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, Air Arabia कंपनी के प्लेन ने बांग्लादेश के चटगांव (Chittagong) से उड़ान भरी थी. यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी जा रहा था.

फिर रास्ते में इसका एक इंजन बंद हो गया. तब पायलट इन कमांड ने May Day का अलर्ट दिया. इसके बाद विमान को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया.
DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) ने फिलहाल बताया है कि Air Arabia के Airbus A320 एयरक्राफ्ट में दिक्कत आई थी. यह फ्लाइट (3L-062) चटगांव (बांग्लादेश) से अबू धाबी के लिए उड़ी थी. इसके इंजन नंबर वन में दिक्कत थी और वह बंद हो गया था.
फिर एयरक्राफ्ट को रूट से डायवर्ट करके अहमदाबाद की तरफ मोड़ा गया. फिर यहां उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.
DGCA ने बताया है कि उनकी एक टीम के साथ विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो की एक टीम को भी शुरुआती जांच के लिए अहमदाबाद भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story