भारत

BIG BREAKING: इमरजेंसी लैंडिंग हुई, रूस से गोवा आ रहा था विमान, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Jan 2023 11:12 AM IST
BIG BREAKING: इमरजेंसी लैंडिंग हुई, रूस से गोवा आ रहा था विमान, मचा हड़कंप
x
पणजी (आईएएनएस)| ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने के बाद शनिवार को गोवा जाने वाली अजूर एयर मॉस्को की एक फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया। दक्षिण गोवा में डाबोलिम हवाईअड्डे के निदेशक एस.वी.टी. धनमजय राव ने कहा कि विमान को तटीय राज्य में सुबह 4.38 बजे उतरना था। राव ने आईएएनएस को बताया, हमें बम की धमकी का एक ईमेल मिला और हमने जल्द ही एयरलाइंस से संपर्क किया और फिर विमान को उज्बेकिस्तान की ओर मोड़ दिया गया और वहां उतारा गया।
हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि स्थानीय पुलिस को भी बम की धमकी वाले मेल के बारे में सूचित किया गया था।
घटना के मद्देनजर डाबोलिम हवाईअड्डे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इसके पहले 9 जनवरी को मॉस्को-गोवा अजूर एयर ़फ्लाइट को बम की धमकी मिली थी और गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई थी।
जांच के बाद अगले दिन विमान गोवा में उतरा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story