भारत
इमरजेंसी लैंडिंग, अब IndiGo विमान से जुड़ी हैरान करने वाली खबर आई
jantaserishta.com
22 Oct 2025 7:32 PM IST

x
मचा हड़कंप.
वाराणसी: इंडिगो की कोलकाता-श्रीनगर फ्लाइट '6E-6961' को फ्यूल टैंक में लीक के कारण बुधवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजैंसी लैंडिंग करनी पड़ी. वाराणसी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, 'विमान में सवार सभी 166 यात्रियों और क्रू मेम्बर्स को सुरक्षित बाहर निकाला गया. एयरपोर्ट अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. स्थिति नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सामान्य परिचालन फिर से शुरू हो गया है.'
वाराणसी पुलिस ने एक बयान में कहा, 'गोमती जोन की ओर से जारी सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6961, जो कोलकाता से श्रीनगर जा रही थी, उसमें फ्यूल लीकेज की शिकायत प्राप्त हुई. वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शाम 16:10 बजे विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई. विमान में कुल 166 यात्री एवं क्रू मेंबर सवार थे. वैकल्पिक फ्लाइट का इंतजाम होने तक सभी यात्रियों को सकुशल विमान से उतारकर एराइवल एरिया में सुरक्षित बैठाया गया.'
जानकारी के मुताबिक इंडिगो विमान के पायलट ने स्थिति की जानकारी मिलते ही वाराणसी एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और फ्यूल लीक की जानकारी दी. पायलट ने वाराणसी एयरपोर्ट एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. अनुमति मिलते ही विमान शाम 4:10 बजे सुरक्षित रूप से रनवे पर उतारा गया. तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुट गई. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विमान ठीक होने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना होगा.
इससे पहले 10 अक्टूबर को इंडिगो की फ्लाइट 6ई-7253 में उड़ान के दौरान फ्रंट ग्लास में दरार आ गई थी. यह विमान 76 यात्रियों को लेकर मदुरै से चेन्नई जा रहा था. रात 11 बजकर 12 मिनट पर लैंडिंग के समय पायलट को पता चला कि विमान का फ्रंट ग्लास चकट गया है. उसने चेन्नई डोमेस्टिक एयरपोर्ट के एटीसी को इसकी जानकारी दी और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी. लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और विमान को बे एरिया में कांच बदलने के लिए भेजा गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





