
x
फोटो: सोशल मीडिया
बेलगावी (आईएएनएस)| कर्नाटक में बेलगावी जिले के मरिहाल पुलिस थाना क्षेत्र के एक खेत में मंगलवार को एक प्रशिक्षण (ट्रैनिंग) विमान की आपात लैंडिंग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विमान ने तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते विमान की आपात लैंडिंग की गई। प्रशिक्षण विमान वीटी-आरबीएफ रेडबर्ड इंस्टीट्यूट का था। विमान ने बेलगावी के सांबरा हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और रूटीन उड़ान पर था। सूत्रों के मुताबिक, विमान में पायलट समेत दो लोग सवार थे। पायलट को मामूली चोटें आई हैं।
बेलागवी जिला अग्निशमन अधिकारी शशिधर नीलागर ने कहा कि यह घटना सुबह 9.40 बजे हुई। घटना की जानकारी तत्काल हवाई अड्डे के अधिकारियों को दी गई। इसके तुरंत बाद एक पानी का टैंकर और एक बचाव दल मौके पर पहुंचा। शशिधर नीलागर ने कहा कि हमने पाया कि प्रशिक्षण विमान खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित है और मामूली चोटों के चलते उन्हें अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम के आने का इंतजार है और टीम आपाक क्रैश लैंडिंग के सही कारण का पता लगाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





