भारत

अरब सागर में ONGC के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 4 लापता, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 Jun 2022 1:36 PM IST
अरब सागर में ONGC के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 4 लापता, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: अरब सागर में सागर किरण रिग में बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है. यहां तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के प्लेटफॉर्म पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. इस हेलीकॉप्टर में 2 पायलटों के साथ 7 यात्री सवार थे. इनमें से 5 को बचा लिया गया है. 4 लोग लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

शुरुआत में 5 लोगों के लापता होने की खबर थी. बाद में एक व्यक्ति को रेस्क्यू बोट के जरिए बचा लिया गया. अब तक कुल 5 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story