भारत

सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खेत में उतारना पड़ा

jantaserishta.com
1 Oct 2023 11:05 AM IST
सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, खेत में उतारना पड़ा
x
देखें वीडियो.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. भोपाल से करीब 60 किलोमीटर दूर एक खेत में तकनीकी खराबी की वजह से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. इस हेलीकॉप्टर में छह जवान सवार थे
.
भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को बैरसिया के डूंगरिया गांव में बने एक डैम के पास लैंड कराया गया है. गांव वालों का कहना है कि हेलीकॉप्टर डैम के आस-पास काफी देर से चक्कर लगा रहा था, उसके बाद फिर वो खेत में उतर गया. फिलहाल हेलीकॉप्टर सवार जवान सेना के इंजीनियर और टेक्नीशियनों का इंतजार कर रहे हैं.
एयरफोर्स के सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना के ALH श्रिव हेलीकॉप्टर की भोपाल के पास इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, क्रू-मेम्बर्स सुरक्षित हैं और तकनीकी खराबी की जांच करने के लिए एक टीम बुलाई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story