भारत

आर्मी के हेलीकॉप्टर में खराबी आने पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, लोगों की लगी भीड़

jantaserishta.com
4 April 2022 2:16 PM IST
आर्मी के हेलीकॉप्टर में खराबी आने पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, लोगों की लगी भीड़
x
DEMO PIC
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस।

ऊना: पठानकोट एयर बेस जा रहा आर्मी के हेलीकॉप्टर में अचानक खराबी आ जाने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. आपातकाल स्थिति में उसे ऊना के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के नकड़ो में उतारा गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह वो अपने खेतों में रोज की तरह कार्य कर रहे थे. तभी अचानक उनको आसमान में आर्मी का एक हेलीकॉप्टर चक्कर लगाते हुए दिखाई दिया. कुछ ही पलों में वो हेलीकाप्टर खाली मैदान में उतरा.
आसपास के लोग देखते ही देखते मैदान में पहुंच गए, कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर के अंदर से पायलट निकला. ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाया, फिर पता चला कि हेलीकॉप्टर मे कोई तकनीकी खराबी आ गई है. पायलट ने तुरंत पठानकोट में अपने अधिकारियो से सम्पर्क साधा और कुछ ही पलों मे एक ओर हेलीकॉप्टर अपने चार कर्मचारियों को लेकर आपात लैंडिंग के स्थान पर पहुंच गया, जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो मौके पर स्थानीय पुलिस के जवान भी पहुंच गए. इस आपात लैंडिंग मे किसी को भी कोई चोटे नही आई है सब सुरक्षित है. हेलीकॉप्टर को ठीक करने का प्रयास काफी देर तक किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story