भारत

इमरजेंसी लैंडिंग ब्रेकिंग: थम गई यात्रियों की सांसें, फिर...

jantaserishta.com
20 Nov 2022 2:34 PM IST
इमरजेंसी लैंडिंग ब्रेकिंग: थम गई यात्रियों की सांसें, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी अपने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
मुंबई: एयर इंडिया की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी अपने के कारण उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट ने मुंबई से कालीकट के लिए उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के 10 मिनट के भीतर ही उसमें तकनीकी खराबी की शिकायत मिली थी. सूत्रों के अनुसार, एयर इंडिया की फ्लाइट 581 में 110 से ज्यादा यात्री सवाल थे.
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया, "मुंबई-कालीकट सेक्टर की उड़ान एआई 581 में सुबह करीब 6:13 बचे तकनीकी समस्या आई थी, जिसके बाद उसे 6:25 बजे वापस बुला लिया गया. जांच के बाद उड़ान में आई खराबी को दूर कर दिया गया है. प्रवक्ता ने कहा कि तकनीकी खामी के कारण करीब फ्लाइट तीन घंटे देर हुई है.
18 नवंबर को इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया था. जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10:05 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी. फ्लाइट के उड़ान भरते ही उसमें तकनीकी खराबी का पता चल गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story