भारत
BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित, विमान को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप
jantaserishta.com
2 Jun 2024 1:44 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
बैग में एक नोट पाया गया था जिसपर बम धमाके की धमकी दी गई थी।
MUMBAI NEWS मुंबई: पैरिस से मुंबई आने वाले विस्तारा एयरलाइन के विमानो को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी घोषित कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक विमान के एयरसिकनेस बैग में एक नोट पाया गया था जिसपर बम धमाके की धमकी दी गई थी। यह विमान पैरिस के चार्ल्स डि गॉल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था।
विस्तारा एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया, सुरक्षा को लेकर एक मामला सामने आया है। विस्तारा फ्लाइट यूके024 के स्टाफ ने इसकी जानकारी दी है। यह विमान पैरिस से 2 जून को मुंबई पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा, प्रोटोकॉल के तहत संबंधित अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे दी गई है। विमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कर चुका है। हम सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग कर रहे हैं।
बता दें कि एक दिन पहले ही विस्तारा विमान को उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं वाराणसी से नई दिल्ली आने वाले इंडिगो को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
Tagsपैरिसमुंबईविस्तारा एयरलाइनबम धमकीमुंबई एयरपोर्टParisMumbaiVistara AirlineBomb ThreatMumbai Airport
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





