भारत

शर्मनाक...कोरोना कहर के बीच ये कैसी लापरवाही?...मेडिकल सप्लाई में भेजे गए इस्तेमाल किए कंडोम और ग्लव्स...जानिए कहां

jantaserishta.com
20 May 2021 2:40 PM IST
शर्मनाक...कोरोना कहर के बीच ये कैसी लापरवाही?...मेडिकल सप्लाई में भेजे गए इस्तेमाल किए कंडोम और ग्लव्स...जानिए कहां
x

DEMO PIC 

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कई सवाल उठ रहे हैं.

शिमला. कोरोना (Coronavirus) महामारी के कारण देश और प्रदेश सहित पूरा विश्व जूझ रहा है. मेडिकल स्टाफ दिन-रात कार्य कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश में मेडिकल स्टाफ (Medical Staff) को किस प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, इसका अंदाजा इस मामले से लगाया जा सकता है. जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल में स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ब्लॉक के लिए इस्तेमाल और खून लगे कटे-फटे ग्लब्ज की सप्लाई भेज दी. इतना ही नहीं इस्तेमाल कंडोम भी सप्लाई के सामान में पाए गए हैं. ऐसे में प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कई सवाल उठ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, मामला मेडिकल ब्लॉक कुमारसैन में मेडिकल स्टाफ के इस्तेमाल होने वाले सामान में आपत्तिजनक वस्तुएं पाई गईं. ऐसी सप्लाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है. फिलहाल, मामला सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन ने मामले की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दे दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story