भारत

शर्मनाक वीडियो: ठेले पर जिगर के टुकड़े का शव घर ले गया पिता, डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम से भी किया था मना

jantaserishta.com
1 April 2021 1:17 PM IST
शर्मनाक वीडियो: ठेले पर जिगर के टुकड़े का शव घर ले गया पिता, डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम से भी किया था मना
x
स्वास्थ्य महकमे के डॉक्टरों की लापरवाही देखने को म‍िली...

मध्य प्रदेश के गुना में एक बार फ‍िर स्वास्थ्य महकमे के डॉक्टरों की लापरवाही देखने को म‍िली जहां एक युवक की मौत के बाद डॉक्टर ने उसका पोस्टमॉर्टम करने से मना कर द‍िया तो मृतक के पिता को अपने बेटे का शव ले जाने के लिए किराए पर ठेला लेना पड़ा. इस ठेले से पिता अपने जिगर के टुकड़े के शव को घर ले गया.

दरअसल, गुना ज‍िले के कुंभराज थाना क्षेत्र में संदेहास्पद स्थिति में नितेश राव नाम के युवक की मौत हो गई. उसे जल्द से कुंभराज अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर द‍िया.
यह घटना 29 मार्च की है. अस्पताल में पिता ने पोस्टमॉर्टम की मांग की लेकिन डॉक्टर ने पोस्टमॉर्टम करने से मना कर द‍िया. बेटे के शव को घर ले जाने के लिए पिता को एंबुलेंस भी नहीं म‍िली.
मजबूरी में बुजुर्ग प‍िता ने वहीं से क‍िराए पर एक ठेला ल‍िया और फ‍िर उस पर अपने बेटे का शव रखकर अपने घर ले गया.
जब यह मामला सुर्ख‍ियों में आया तो अगले द‍िन युवक का पोस्टमॉर्टम क‍िया गया. कुंभराज हॉस्प‍िटल के मेडिकल ऑफिसर की इस मामले में दलील थी क‍ि शव देरी से लाया गया था इसलिए बॉडी का पोस्टमार्टम नहीं क‍िया गया था.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story