भारत

रिश्ते काे शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग के साथ हुआ ये...

jantaserishta.com
29 Sept 2022 10:17 AM IST
रिश्ते काे शर्मसार करने वाली घटना, बुजुर्ग के साथ हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जिस पिता की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा था, उसी को घर से बेघर कर दिया.
फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले से पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस पिता की उंगलियां पकड़कर चलना सीखा था, उसी को घर से बेघर कर दिया. बेटे की इस निर्दयता के चलते पिता दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर हो गया. कई बार उसने बेटे से बात करने और समझाने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं माना. इसके बाद बेबस पिता ने अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही भरण-पोषण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया. इस मामले में एसडीएम कोर्ट ने बुजुर्ग को हक दिलाने का फैसला सुनाया.
फतेहपुर जिले के सदर कोतवली क्षेत्र के गंगानगर इलाके के रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण द्विवेदी ने शिकायत की थी कि उसके बेटे ने घर से निकाल दिया है. वह बेघर होने से दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. बुजुर्ग ने भरण पोषण अधिनियम के तहत एक वाद दायर किया.
एसडीएम कोर्ट ने बुजुर्ग पिता के पक्ष में फैसला सुनाते हुए घर खाली कराने का आदेश जारी किया था. गुरुवार को इसी आदेश का पालन करते हुए राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घर खाली कराने की कोशिश की. इस दौरान महिलाओं से टीम की नोकझोक हो गई. आरोप है कि महिलाओं ने काम में बाधा डालते हुए इसका विरोध किया.
महिला पुलिसकर्मियों ने रामनारायण द्विवेदी के बेटे की पत्नी व बेटियों को हिरासत में ले लिया और थाने ले गईं. उधर, राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने मकान खाली कराकर रामनारायण द्विवेदी को सुपुर्द कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story