भारत

शर्मनाक! शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे हुई पूरी घटना

jantaserishta.com
14 Jun 2022 7:59 AM IST
शर्मनाक! शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे हुई पूरी घटना
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले की रहने वाली 25 साल की शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि नशीला पदार्थ पिलाकर जंगल में तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह काम के सिलसिले में पति के साथ हैदराबाद में रह रही थी. 28 दिसंबर 2021 को मनिया थाना पुलिस उनके घर पहुंची और पति को पकड़कर ले गई.
पीड़िता ने आगे बताया कि इसके बाद वह पति के साथ ही काम करने वाले अवधेश, कल्ला और जय सिंह के साथ हैदराबाद से अपने गांव आ रही थी. इन तीनों के साथ वो ट्रेन में बैठकर ग्वालियर रेलवे स्टेशन तक आई.
29 दिसंबर 2021 को ग्वालियर से बाड़ी जाने के लिए जय सिंह ने किराए पर एक गाड़ी बुक की. बिजौली गांव में आरोपियों ने ड्राइवर को गाड़ी से उतरकर दूर जाने के लिए कहा. बाद में उन्होंने कोल्ड ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया, जिससे वो नशे में आ गई. फिर तीनों ने जंगल में उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकी भी दी. आरोपियों ने कहा कि अगर उसने ये बात किसी को भी बताई तो उसके पति को पूरी उम्र जेल में ही रहेगा. फिर आरोपियों ने पीड़िता को बाड़ी में छोड़ दिया, जहां से ऑटो से अपने घर पहुंची.
जब पीड़िता का पति 13 अप्रैल 2022 को जेल से छूटकर घर आया तो उसने अपने साथ घटी सारी घटना उसे बताई. दोनों थाने पहुंचे और बाड़ी पुलिस थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी.
पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. फिर डाक के जरिए एसपी को शिकायत भेजी. उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story