शर्मनाक! पिता अपने बेटे का शव बोरे में लेकर 3 किलोमीटर पैदल चला, देखें वीडियो और जाने पूरा मामला

कटिहार. बिहार के कटिहार जिले में प्रशासन की संवेदनहीनता की बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. सुशासन के दावों के बीच मदद न मिलने से लाचार पिता को अपने 13 साल के बेटे के शव को बोरी में बंद कर तीन किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा. ऐसा भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना पुलिस और कटिहार जिला के कुर्सेला पुलिस थाना की संवेदनहीनता और लापरवाही के कारण हुआ है. अगर उन्होंने जरा सी भी संजीदगी दिखाई होती मदद के लिए एंबुलेंस या गाड़ी उपलब्ध करा देते तो पिता को अपने मरे हुए बेटे का शव बोरी में न भरना पड़ता.
वीडियो में दिख रहा शख्स लाचार पिता है और उसके थैले में कोई सामान नहीं बल्कि उसके बेटे की लाश है, जिसकी बीते दिनों डूब कर मौत हो गयी थी. पुलिस के 'हुक्म' शख्स बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल लेकर जा रहा है. घटना बिहार के कटिहार की है.@scribe_prashant@yadavtejashwi pic.twitter.com/lqNCudUphQ
— Shravani Mishra (@ShravaniMishra4) March 6, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





