भारत

गाय और बछिया से शर्मनाक हरकत, केस दर्ज

Shantanu Roy
9 Aug 2023 11:48 AM GMT
गाय और बछिया से शर्मनाक हरकत, केस दर्ज
x
जानवर भी सुरक्षित नहीं
बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली में एक बहुत ज्यादा शर्मनाक घटना सामने आई हैं। आपको बता दे की सुभाषनगर क्षेत्र में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया को मार डाला गया। पुलिस ने मामले को पशु क्रूरता की धारा के तहत दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। दोनों जानवरों को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड पर एक प्लाट पर एक गाय और एक माह की बछिया को बाँध दिया गया था। दोनों को दुष्कर्म की आशंका भी है। शिक्षक ने सुबह अपने प्लाट पर खून बहता देखते ही पुलिस को सूचना दी। गाय और बछिया को क्यारा ब्लॉक पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर ने दुष्कर्म की आशंका भी जताई है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।
गणेशनगर निवासी प्राइवेट शिक्षक मनोज मिश्रा का प्लाट सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित स्टेट बैंक के पास है। उन्होंने यहां दो गाय पाल रखी हैं। गाय ने एक महीने पहले बछिया को जन्म दिया था। सोमवार रात 11 बजे, हर दिन की तरह, वह प्लाट में ताला मारकर अपने घर चले गए। जब वे मंगलवार सुबह छह बजे पहुंचे, तो गाय-बछिया गंभीर हालत में पड़ी हुई थी। गाय के गुप्तांग से खून बहता देख, उन्होंने आसपास के लोगों को एकत्र कर डायल 112 पर गाय की हत्या की सूचना दी। करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ 112 की कॉल पर मौके पर पहुंचे। गाय-बछिया को क्यारा ब्लॉक के पशु अस्पताल में ले जाया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से लगता है कि दोनों पशुओं को गलत व्यवहार किया गया है। पशुओं का सीमन निकालकर जांच की जाएगी कि वह जानवर या इंसान का है। इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को देखते हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की। पुलिस ने गाय को गंभीर हालत में पड़े हुए स्थान पर एक सिम, बीड़ी और रस्सी बरामद की है। पुलिस किसका सिम है पता लगाने की कोशिश कर रही है। सिम कहीं फंसाने के लिए नहीं फेका गया है।
प्लॉट में बंधी गाय और बछिया के साथ क्रूरता की गई। उनके निजी अंगों के साथ गलत काम किया गया। इसकी जानकारी मिलने पर लोगों ने सड़क पर हंगामा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने गाय और बछिया को क्यारा स्थित पशु चिकित्सालय में जांच के लिए भेजा। सुभाषनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं पशु चिकित्सक के अनुसार गाय और बछिया से मिले सीमन को जांच के लिए भेजा जाएगा। गणेशनगर टीचर्स कॉलोनी में निवासी प्रणव मिश्रा निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका एक प्लॉट बदायूं रोड स्थित सर्वोदयनगर में है। प्रणव ने बताया कि वह मंगलवार सुबह 6 बजे जब प्लॉट पर पहुंचे तब उन्हें देखा कि गाय और बछिया के निजी अंग से खून बह रहा था और काफी सूजन थी। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को दिखाया। मौके पर पहुंचे लोगों ने हंगामा किया तो सुभाषनगर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत गाय और बछिया को इलाज के पशु चिकित्सालय भेजा। प्रणव ने बताया कि जब वह रात को गए थे तब प्लॉट की बाउंड्रीवाल के दरवाजे पर ताला लगाकर गए थे। सुबह जब गाय को देखने आए तो वहां पर गाय और बछिया जख्मी हालत में थे। वहीं पास में एक सिम और बीड़ी का बंडल पड़ा था। पुलिस ने सिम और बंडल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
दोनों पशुओं को उपचार चल रहा है। शुरुआती जांच में लग रहा है, कि दोनों के साथ गलत काम हुआ है। सीमन निकालकर जांच के लिए भेजा गया है।
डॉ. राजेश यादव- पशु चिकित्सा अधिकारी।
मालिक की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है। खुलासा करने के लिए आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
अखिलेश प्रधान - इंस्पेक्टर सुभाषनगर।
Tagsगाय से रेपबछिया से शर्मनाक हरकतबछिया से रेपबछिया से बलात्कारगाय से बलात्कारRape of cowshameful act of heiferrape of heiferrape of cowउत्तर प्रदेश न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश न्यूजउत्तर प्रदेश की खबरउत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूजउत्तर प्रदेश क्राइमउत्तर प्रदेश न्यूज अपडेटउत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज टुडेउत्तर प्रदेश हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश हिंदी खबरउत्तर प्रदेश समाचार लाइवUttar Pradesh News HindiUttar Pradesh NewsUttar Pradesh Latest NewsUttar Pradesh CrimeUttar Pradesh News UpdateUttar Pradesh Hindi News TodayUttar Pradesh HindiNews Hindi News Uttar PradeshUttar Pradesh Hindi KhabarUttar Pradeshदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story