भारत

Elvish Yadav: दिन ब दिन बढ़ रहीं एलविश की मुश्किलें, सोशल मीडिया से मिले सबूत केस डायरी में दर्ज

jantaserishta.com
20 March 2024 8:53 AM IST
Elvish Yadav: दिन ब दिन बढ़ रहीं एलविश की मुश्किलें, सोशल मीडिया से मिले सबूत केस डायरी में दर्ज
x

Elvish Yadav: दिन ब दिन बढ़ रहीं एलविश की मुश्किलें, सोशल मीडिया से मिले सबूत केस डायरी में दर्ज

नोएडा: रेव पार्टी में साँपों के जहर सप्लाई करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर एलविश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आईटी एक्सपर्ट की एक टीम उसके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल रही है।
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य जगहों पर अपलोड वीडियो को जाँच की जा रही है। इन सबका ब्यौरा पुलिस अपनी केस डायरी में दर्ज कर रही है। इसके बाद चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ-साथ पुलिस रेव पार्टी के आयोजकों का ब्यौरा भी जुटा रही है और ये भी पता लगा रही है की इन पार्टियों में कौन-कौन आता था।
सूत्रों की मानें तो जल्द ही पुलिस एल्विश की रिमांड के लिए भी आवेदन कर सकती है। जिन जगहों पर एल्विस रेव पार्टी किया करता था उन जगहों पर भी पुलिस उसे ले जा सकती है। इसके साथ- साथ इस केस में पकड़े गए अन्य लोगों से आमना-सामना कराकर भी एक बार फिर पूछताछ हो सकती है। दूसरी तरफ गुड़गाँव पुलिस भी एल्विश को वहाँ दर्ज केस के सिलसिले में रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। एलविश को ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल की हाई सिक्योरिटी बैरेक में शिफ्ट करने के पीछे भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया है कि जेल में भी कई कुख्यात गैंग के बदमाश बंद है जिसके चलते एल्विश को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है।
सोशल मीडिया पर एलविश यादव की फॉलोइंग बहुत ज्यादा है और उसके फॉलोअर्स और फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। कई बार वे अपनी भड़ास पुलिस पर निकलते भी दिखाई देते हैं।
सोशल मीडिया पर एल्विश ने अपना सफर 2016 में शुरू किया था और अब उसके 1.49 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं। अपने वीडियो को हिट करने के लिए उसने कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करता था। इनमें लग्जरी गाड़ियाँ, लोकेशन और जीव-जंतु भी होते थे। उसने साँप और विदेशी लड़कियों के साथ भी कई वीडियो अपने सोशल मीडिया पर डाले हुए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story