भारत
Elvish Yadav: मारपीट मामले में एल्विश यादव की कोर्ट में पेशी आज
jantaserishta.com
23 March 2024 11:38 AM IST

x
ग्रेटर नोएडा: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। छह रातें जेल में बिताने के बाद सातवें दिन नोएडा पुलिस उसे लेकर गुरुग्राम कोर्ट के लिए रवाना हुई है। अगर गुरुग्राम कोर्ट से एल्विश को राहत मिलती है, तो रिहाई पक्की मानी जाएगी, नहीं तो कुछ और रातें जेल में बितानी पड़ेगी।
मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह नोएडा पुलिस टाइट सिक्योरिटी में यूट्यूबर एल्विश यादव को जेल से लेकर गुरुग्राम के लिए रवाना हुई। जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरुग्राम में हुए एक मामले में पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी किया था।
ये मामला मारपीट का था। एल्विश ने एक दूसरे यूट्यूबर के साथ मारपीट की थी। उसका वीडियो भी सामने आया था। प्रिजन वैन से नोएडा पुलिस एल्विश को लेकर गुरुग्राम रवाना हो चुकी है। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर की जिला अदालत ने एल्विश को बेल तो दे दी थी, लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट दाखिल कर रखा था। इस कारण यूट्यूबर की रिहाई नहीं हो पाई। एल्विश के अधिवक्ता दीपक भाटी ने बताया कि गुरुग्राम की अदालत में जमानत स्वीकार होने के बाद ही एल्विश की रिहाई हो सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





