भारत

धमकी देकर फंसे एल्विश यादव, एक और FIR दर्ज

Nilmani Pal
28 Jan 2025 2:01 PM IST
धमकी देकर फंसे एल्विश यादव, एक और FIR दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। यूट्यूबर और OTT बिग बॉस विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि एल्विस समेत 4 अन्य साथियों के खिलाफ गाजियाबाद पुलिस ने FIR दर्ज की है. ये FIR मेनका गांधी के NGO के मेंबर को धमकाने के आरोप में दर्ज की गई है. फिलहाल मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक मेनका गांधी के NGO के मेंबर को एल्विश यादव व उनके साथियों पर धमकाने का आरोप लगा है. वहीं, इससे पहले इसी एनजीओं ने एल्विस यादव के खिलाफ नोएडा में शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस ने एल्विस को गिरफ्तार किया था. गाजियाबाद कोर्ट ने एल्विश और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. मेनका गांधी के NGO पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) के सदस्य (सौरभ गुप्ता, गौरव गुप्ता) ने एल्विश यादव और उसके साथ अन्य लोगों पर सोसायटी में जबरन घुसने, पीछा करने और रेकी करने का आरोप लगाया है.

पीएफए ने नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी, जिसमें एल्विश को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. PFA के लोगों का आरोप है कि नोएडा की घटना के बाद एल्विश यादव और उसके लोगों ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर धमकी दी, बल्कि PFA के मेंबर गौरव गुप्ता के मुताबिक एल्विश और उसके साथ कुछ लोग गाड़ियों में सवार होकर जबरन सोसायटी में घुसे. उन्होंने हमारी गाड़ी का पीछा कर रेकी की.


Next Story