भारत
Elvish Yadav: हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट हुआ एल्विश यादव, जल्द कई और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी!
jantaserishta.com
19 March 2024 3:37 PM IST

x
नोएडा: यूट्यूबर एल्विश यादव को लुक्सर जेल के हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस केस की विवेचना की जा रही है और जल्द ही इसमें कई और नाम का खुलासा भी होगा और गिरफ्तारियां भी होंगी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर एल्विश आर्मी ने पुलिस को जो अपशब्द कहे हैं, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। रविवार शाम से ही एल्विश यादव को क्वारंटाइन सेल में बंद किया गया था। उसके बाद अब उसे हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले नॉर्मल प्रोसीजर के तहत उसे आम कैदियों के साथ रखा जाना था। लेकिन, एक सेलिब्रिटी होने के नाते उसे हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किया गया है।
डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में विवेचना जारी है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके साथ ही साक्ष्य में जो भी सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया है कि वीडियो फुटेज की जांच भी की जा रही है, जो भी व्यक्ति की संलिप्तता आएगी, उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने एल्विश आर्मी के सोशल मीडिया पर कहे गए अपशब्द पर भी कार्रवाई की बात कही।
डीसीपी ने बताया कि अगर पुलिस को जरूरत पड़ेगी तो एल्विस की रिमांड के लिए भी अप्लाई किया जाएगा। इस मामले में सबसे अहम कड़ी एल्विश का फोन भी है। जब एल्विश की गिरफ्तारी हुई थी तो उस वक्त पुलिस को उसके पास से जो फोन बरामद हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में अब एनडीपीएस की धारा बढ़ाने के बाद एल्विश की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Tagsयूट्यूबर एल्विश यादवएल्विश यादवलुक्सर जेलनोएडा पुलिसYoutuber Elvish YadavElvish YadavLuksar JailNoida Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





