भारत

Eliminator IPL 2026 : 29 गेंदों में 97 रन बनाकर छाए वैभव सूर्यवंशी

SHIDDHANT
27 May 2026 8:42 PM IST
Eliminator IPL 2026 : 29 गेंदों में 97 रन बनाकर छाए वैभव सूर्यवंशी
x
एलिमिनेटर में राजस्थान की तूफानी शुरुआत
Delhi दिल्ली: मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। राजस्थान का पहला विकेट 125 रन के स्कोर पर गिरा, जब वैभव सूर्यवंशी 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 12 शानदार छक्के लगाए।
वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। इस दौरान राजस्थान ने केवल 8 ओवर में 125 रन बना डाले।
प्रफुल हिंगे के ओवर में सूर्यवंशी ने लगातार बड़े शॉट लगाए। उन्होंने एक ओवर में चौका, नो-बॉल पर चौका और दो छक्के जड़कर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। हालांकि शतक से मात्र तीन रन दूर रहते हुए वह स्मरण रविचंद्रन के हाथों कैच आउट हो गए।
सूर्यवंशी ने इस सीजन में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने डेविड वॉर्नर, ट्रैविस हेड और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। उनके आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल और फिर ध्रुव जुरेल ने रनगति बनाए रखी। राजस्थान की टीम ने शुरुआती 10 ओवर में ही मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।
Next Story