
x
मैच
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 15.5 ओवर में 214 रन पर 4 विकेट का स्कोर खड़ा कर दिया। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया।
राजस्थान की पारी की सबसे बड़ी खासियत वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी रही। उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 12 छक्के और 5 चौके शामिल रहे। हालांकि वह शतक से केवल तीन रन दूर रह गए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने भी तेज अर्धशतक लगाकर टीम की रनगति को बनाए रखा। जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए। रियान पराग ने चोट के बावजूद आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में 26 रन जोड़े। उन्हें प्रफुल हिंगे ने हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं दासुन शनाका ने मैदान पर आते ही चौका लगाकर तेजी से रन बटोरे।
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज लगातार दबाव में नजर आए। प्रफुल हिंगे ने अब तक तीन विकेट हासिल किए, लेकिन उन्होंने काफी रन भी खर्च किए। राजस्थान ने केवल 14.4 ओवर में 200 रन पूरे कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 16.4 ओवर में बना था। राजस्थान की टीम अब बड़े स्कोर की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि हैदराबाद को मैच में वापसी के लिए मजबूत बल्लेबाजी करनी होगी।
Next Story





