भारत

आतंकियों का खात्मा: कुलगाम के हुसैनपोरा में मुठभेड़ शुरू, दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका

jantaserishta.com
9 Jan 2022 6:15 PM IST
आतंकियों का खात्मा: कुलगाम के हुसैनपोरा में मुठभेड़ शुरू, दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका
x

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो रही है. कुलगाम के हुसैनपोरा इलाके में 2 आतंकियों के छुपे होने की जानकारी के बाद सेना ने ये कार्रवाई शुरू कर दी है. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

बता दें कि कश्मीर में 2022 के 9 दिनों में ये 8वीं मुठभेड़ है. इससे पहले 5 जनवरी को भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें 3 आतंकवादी मारे गए थे.
मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों के पास से एके सीरीज राइफल समेत अन्य हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था.
बीते बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों को चांदगाम इलाके के एक घर में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद ऑपरेशन शुरू किया गया था.
सुरक्षाबलों के मौके पर पहुंचते ही आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी थी. सुरक्षाबलों ने पहले आतंकियों को सरेंडर कराने की कोशिश की लेकिन आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग जारी रही, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए थे.
इसके अलावा हाल ही में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में सेना ने 9 आंतकियों को मार गिराया था. इसमें आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य भी शामिल थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story