भारत

मौत की लिफ्ट: सुपरवाइजर ने तोड़ा दम, ऐसे टूटी जिंदगी की डोर

jantaserishta.com
28 July 2023 5:36 PM IST
मौत की लिफ्ट: सुपरवाइजर ने तोड़ा दम, ऐसे टूटी जिंदगी की डोर
x

DEMO PIC 

आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
नोएडा: नोएडा में एक बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में एक कंपनी के अंदर लगी लिफ्ट का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वह गिर गई। इस घटना में लिफ्ट में सवार एक युवक जख्मी हो गया। आनन-फानन में लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।
यह घटना सेक्टर 63 इलाके में एक कंपनी में हुई है। पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के अंतर्गत कमलेश (29) सेक्टर 63 में एक कंपनी एफ 464 में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। वो लिफ्ट से ऊपर जा रहा था। अचानक तार टूटने के कारण लिफ्ट नीचे गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे लिफ्ट के बाहर निकाला गया।
कंपनी के कर्मचारियों ने तत्काल उसे कैलाश हॉस्पिटल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story