भारत

होटल के तीसरे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, 5 से ज्यादा लोग घायल

jantaserishta.com
15 April 2023 8:09 AM IST
होटल के तीसरे फ्लोर से गिरी लिफ्ट, 5 से ज्यादा लोग घायल
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के रीजेंटा होटल में शुक्रवार शाम को ओवर लोडिंग होने से लिफ्ट के टूटने की घटना सामने आई है, हादसे में कुल नौ लोग घायल हो गए। छह लोगों को मामूली चोट आई है, जबकि तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनको नजदीक के प्रयाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य मामूली घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के मुताबिक लिफ्ट में पांच लोगों के भार को वहन करने की क्षमता थी। लेकिन इसमें नौ लोग सवार हो गए। यही कारण रहा कि लिफ्ट टूट गई। पूरे घटनाक्रम के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने बताया कि लिफ्ट तीसरे और चौथे फ्लोर के बीच से ग्राउंड फ्लोर पर गिरी। लिफ्ट नीचे से ऊपर जा रही थी। जिसमें ग्राउंड फ्लोर से पांच लोग चढ़े। इसके बाद पहले और दूसरे फ्लोर से लोग चढ़े, तीसरे फ्लोर पर ओवर लोड होते ही लिफ्ट चौथे फ्लोर तक नहीं गई। वही से वो सीधे नीचे आ गिरी।
लिफ्ट गिरते ही अफरातफरी का मौहाल हो गया। होटल के बाहर भी लोग जमा हो गए। संबंधित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को सिर में भी चोट लगी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। जांच की जा रही है कि जब लिफ्ट ओवर लोड हो गई थी तो उसने साइन क्यो नहीं दिया। लिफ्ट में कोई आपरेटर क्यो नहीं था। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story