
x
DEMO PIC
वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की एक टीम सोमवार को गश्त पर थी।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे सोमवार को बढ़ापुर रेंज में मिला नर हाथी का मृत अवस्था शव मिला। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वन विभाग की एक टीम सोमवार को गश्त पर थी। गश्त के दौरान बढ़ापुर रेंज के बरखेड़ा बीट की कक्ष संख्या 4 मे टीम को एक नर हाथी मृत अवस्था में पाया गया।
बढ़ापुर रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि वयस्क नर हाथी का शव मिला है। इसकी उम्र लगभग 10 से 12 साल के बीच बताई गई है। उन्होंने ने कहा, हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। शव देखने पर लगभग एक दिन पुराना लग रहा है। प्रथम दृष्टया किसी बीमारी के चलते हाथी की मौत होना प्रतीत हो रहा है। हालांकि इस का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही नर हाथी की मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा। पशु चिकित्सकों की एक टीम को मौत के सही कारण की जांच करने के लिए कहा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





