भारत

हाथियों ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, लोगों में आक्रोश

jantaserishta.com
21 April 2024 10:13 AM IST
हाथियों ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, लोगों में आक्रोश
x
गढ़वा: झारखण्ड में गढ़वा जिले के चिनियां वन क्षेत्र मे एक बार फिर जंगली हाथियों का आतंक देखने को मिला है। चिनियां थाना क्षेत्र के चिरका टोला मे एक दर्जन से अधिक हाथियों का झुण्ड अचानक आ धमका, जिसके बाद गांव मे अफरा तफरी मच गई। लोग जान बचा कर भागने लगे तभी महुआ चुन रहे दशरथ सिंह नामक एक व्यक्ति हाथी के सामने आ गया जिसे हाथी ने अपने पैरों तले कुचल दिया।
घटना की जानकारी जैसे ही वन विभाग और पुलिस को लगी, तत्काल दोनों टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर ग्रामीणों ने वन विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए कहा कि पिछले चार माह से हाथी इस इलाके मे तबाही मचाये हुए है, लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं। कभी आदमी को मार रहा है तो कभी घर गिरा रहा है तो कभी फसलों को नुकसान पंहुचा रहा है, हमलोग बेबस हो गए हैं, कोई सुनने वाला नहीं है। वहीं वन विभाग ने तत्काल सहायता के रूप मे दस हजार रूपए की आर्थिक मदद की, जबकि मुआवजा के लिए आश्वासन दिया, लेकिन हाथी भगाने पर चुप्पी साध गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story