भारत

झुंड से अलग हुआ हाथी का बच्चा, कुएं में गिरा, वीडियो में देखें कैसी बची जान

jantaserishta.com
10 April 2021 4:20 PM IST
झुंड से अलग हुआ हाथी का बच्चा, कुएं में गिरा, वीडियो में देखें कैसी बची जान
x
सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू कर द‍िया.

हाथ‍ियों का एक झुंड घने जंगलों को पार कर एक गांव में घुसा तो झुंड के साथ चल रहा हाथी का छोटा बच्चा कुएं में ग‍िर गया. झुंड तो आगे न‍िकल गया लेक‍िन बच्चा कुएं में ही ग‍िरा रह गया. यह वाकया ओडिशा के मयूरभंज जिले का है.

वन और अग्निशमन विभाग के कर्मियों द्वारा ओडिशा के मयूरभंज जिले, बिसुसोला गांव में एक कुएं से हाथी बच्चे को सफलतापूर्वक बचाया गया. दरअसल, झारखंड से आया हाथियों का एक झुंड घने जंगल पार करने के बाद गांव में दाखिल हुआ था. झुंड गांव से गुजर रहा था, जब हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया.


सूचना मिलने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और तेजी से राहत कार्य शुरू कर द‍िया. कुएं के आसपास जेसीबी मशीन से खुदाई हुई. राहत कर्मियों की मेहनत रंग लाई और कुछ ही घंटों में वन विभाग के कर्मियों की मदद से हाथी के बच्चे को कुएं से बाहर निकाल ल‍िया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story