भारत
दल से बिछड़ा: हाथी ने 4 को कुचलकर मार डाला, तांडव से हड़कंप मचा
jantaserishta.com
20 Feb 2023 3:08 PM IST

x
इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा जिले में झुंड से बिछडे एक जंगली हाथी ने 12 घंटे के भीतर चार लोगों को कुचल कर मार डाला। रविवार शाम को कुडू थाना क्षेत्र के मसियातु में एक महिला की जान लेने के बाद सोमवार सुबह भंडरा थाना क्षेत्र के कसपुर गांव के पास हाथी ने एक-एक कर तीन ग्रामीणों को कुचल कर मार डाला। इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष हैं।
आलम यह है कि जिस इलाके से हाथी के गुजरने की सूचना मिल रही है, वहां भगदड़ की स्थिति बन जा रही है। दूसरी तरफ वन विभाग ने हाथी के उत्पात पर काबू के लिए अब तक कोई कदम नहीं उठाया है।
बताया गया कि कुड़ू थाना क्षेत्र के मसियातू में रविवार शाम हाथी आया तो ग्रामीणों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की। इसपर हाथी ने आक्रामक होकर मुनिया देवी नामक महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को सूंढ़ में लपेटकर पटक दिया और इसके बाद कुचल डाला। महिला की गोद में एक बच्चा भी था, लेकिन हाथी ने उसे कुछ नहीं किया।
इसी तरह लोहरदगा से भंडरा प्रखंड मुख्यालय के निकट स्थित कशपुर गांव में सोमवार की सुबह करीब हाथियों ने 28 वर्षीय झालो उरांव, 20 वर्षीय नेहा देवी उर्फ सुकून और 65 वर्षीय लाल मोहन महतो को कुचल कर मार डाला। ग्रामीणों ने बताया कि सभी शौच के लिए सुबह-सुबह निकले थे, इसी दौरान हाथी ने एक-एक कर सबको कुचल दिया।
गांव में तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने के बाद भी वन विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। वन विभाग के कुछ फॉरेस्ट गार्ड मौके पर पहुंचे हैं। ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से सचेत किया जा रहा है। कशपुर और आसपास भगदड़ की स्थिति बनी हुई है। भंडरा पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसलोहरदगाजंगली हाथीहाथीJharkhandJharkhand NewsJharkhand PoliceLohardagaWild ElephantElephant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





