भारत

हाईवे पर अचानक आ धमका हाथी, वनकर्मियों ने हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा

jantaserishta.com
10 Sept 2023 6:04 PM IST
हाईवे पर अचानक आ धमका हाथी, वनकर्मियों ने हवाई फायर कर जंगल में खदेड़ा
x
लोगों में मची भगदड़.
कोटद्वार: कोटद्वार पौड़ी हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक वहां एक हाथी आ धमका, जिसके बाद हाथी को देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। हवाई फायर कर वन कर्मियों ने हाथी को जंगल में खदेड़ा। हाथी के हाईवे पर धमकते ही लोगों की जान पर बन आई। जान बचाने के लिए लोगों ने दौड़ लगाई। इसी बीच सूचना मिलते ही वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा।
कोटद्वार- पौड़ी हाईवे पर लैंसडाउन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर एक टस्कर हाथी ने हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने लोगों के पीछे दौड़ लगाई। यात्री जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर भाग गए। वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी प्रकार हाथी को जंगल में खदेड़ा। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story