भारत

हाथी की ताकत! उखाड़ कर फेंक दिया पेड़, देखें वायरल वीडियो

jantaserishta.com
27 Dec 2020 4:23 PM IST
हाथी की ताकत! उखाड़ कर फेंक दिया पेड़, देखें वायरल वीडियो
x

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक हाथी महज 38 सेकंड में एक पेड़ को उखाड़ कर फेंक देता है. हाथी की इस ताकत को देखकर सोशल मीडिया पर कोई उसे जेसीबी तो कोई बाहुबली बता रहा है.

इस वीडियो को सबसे पहले आईएफएस अफसर सुशांत नंदा ने शेयर किया था जिसके बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया. 38 सेकंड के इस वीडियो में हाथी ने अपनी इतनी ताकत लगाई की पूरा पेड़ जमींदोज हो गया. लेकिन इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर यह सवाल भी पूछने लगे कि आखिरकार हाथी ने पेड़ को उखाड़ कर क्यों गिरा दिया.
एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि हाथी ने पेड़ क्यों उखाड़ दिया. इसका जवाब देते हुए दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा कि कई लोग कह रहे हैं कि हाथी पेड़ के हरे-हरे पत्तों को खाने के लिए उसपर चढ़ना चाहता था..
लेकिन जब चढ़ नहीं पाया तो अपने सूंढ से पत्तों को तोड़ने की कोशिश की लेकिन डाली ऊपर होने की वजह से उसका सूंढ वहां तक नहीं पहुंचा. बस इसी बात से हाथी गुस्से में आ गया और पेड़ को ही नीचे गिरा दिया ताकि वो आराम से पत्तों को खा सके.
वहीं एक यूजर ने हाथी की इस ताकत को देखकर उसकी तुलना जेसीबी मशीन से कर दी. वहीं महिला यूजर ने वीडियो को देखकर लिखा बाप रे, ये होती है ताकत. बता दें कि यह वीडियो कहां का है यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन यह हाथी अफ्रीकन बुल प्रजाति का है जो बेहद ताकतवर माने जाते हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story