भारत

नक्सलियों के IED विस्फोट से घायल हथिनी ने तोड़ा दम

jantaserishta.com
12 Oct 2025 5:29 PM IST
नक्सलियों के IED विस्फोट से घायल हथिनी ने तोड़ा दम
x
सूचना पाकर रविवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में ही उसका पोस्टमार्टम कराया.
चाईबासा: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों के आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हुई हथिनी ने तोड़ दिया। सूचना पाकर रविवार को पहुंची वन विभाग की टीम ने जंगल में ही उसका पोस्टमार्टम कराया।
नक्सलियों ने सुरक्षा बलों और पुलिस को नुकसान पहुंचाने के इरादे से सारंडा के घने जंगलों में जमीन के नीचे कदम-कदम पर आईईडी लगा रखे हैं। इसकी चपेट में आने से इस वर्ष तीन हाथियों की मौत हो चुकी है। रविवार को जिस हथिनी की मौत हुई, उसके बारे में वन विभाग को एक हफ्ते पहले जानकारी मिली थी। उसका दायां पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया था और मांस का लोथड़ा लटक रहा था।
मौके पर पहुंची वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने उसे एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाएं दी थीं, लेकिन संक्रमण लगातार बढ़ता गया। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इलाज में देरी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। उनका कहना है कि विभाग को सूचना मिलने में काफी वक्त लग गया और जब तक टीम मौके पर पहुंची, हथिनी का जख्म बुरी तरह फैल चुका था।
इलाके के लोगों का कहना है कि अगर विभाग की टीम जंगल में नियमित गश्त करती तो घायल हथिनी को समय रहते उपचार मिल सकता था। इससे पहले 5 जुलाई को इसी इलाके में छह वर्षीय हाथी ने विस्फोट में घायल होने के बाद दम तोड़ दिया था। स्थानीय ग्रामीण उस हाथी को प्यार से ‘गडरू’ नाम से पुकारते थे। वह 24 जून को विस्फोट में घायल हुआ था और कई दिनों तक दर्द में घिसटता रहा। वन विभाग ने तब गुजरात की संस्था ‘वनतारा’ की मेडिकल रेस्क्यू टीम की मदद ली थी, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद वह हाथी नहीं बच पाया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story