भारत
बांदीपुर टाइगर रिजर्व में ट्रक की चपेट में आने से हथिनी की मौत, चालक गिरफ्तार
jantaserishta.com
14 Dec 2022 1:01 PM IST

x
चामराजनगर (कर्नाटक) (आईएएनएस)| बांदीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक हथिनी को टक्कर मार दी। इस हादसे में हथिनी की मौत हो गई। घटना बुधवार को सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक चालक ने कर्नाटक सरकार के रात्रि यात्रा प्रतिबंध का उल्लंघन किया था और टाइगर रिजर्व में वाहन चला रहा था।
ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी हाथिनी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मंगलवार की रात हथिनी की मौके पर ही मौत हो गई।
जंगली जानवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बांदीपुर टाइगर रिजर्व क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चालक को गिरफ्तार कर लिया।
पर्यावरणविदों ने मामले पर आपत्ति जताई है और रात में आरक्षित वन के अंदर वाहन की अनुमति देने के लिए वन अधिकारियों को भी फटकार लगाई है।
बांदीपुर आरक्षित वन में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का मुद्दा केरल और कर्नाटक राज्यों के बीच विवाद का विषय रहा है। केरल राज्य वाहनों की आवाजाही के लिए सड़क खोलने की मांग कर रहा है और यहां तक कि इसके लिए अदालतों का भी दरवाजा खटखटाया है। हालांकि, कर्नाटक सरकार ने आरक्षित वन में भारी वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं देने पर कड़ा रुख अपनाया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





