भारत

हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई हथिनी और उसका बच्चा, लड़के की तत्काल हुई मौत

Shubhra Nandy
16 July 2021 7:38 AM IST
हत्या के आरोप में हिरासत में ली गई हथिनी और उसका बच्चा, लड़के की तत्काल हुई मौत
x
असम के गोलाघाट जिले में एक लड़के की कथित हत्या के आरोप में एक मादा हाथी और उसके बछड़े को बोकाखाट पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

असम| (Assam) के गोलाघाट जिले की पुलिस ने हथिनी (Elephant) और उसके बच्चे को एक 14 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर मार डालने के आरोप में पकड़ लिया. ये हथिनी और उसका बच्चा पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है.

8 जुलाई को गोलाघाट के बोकाखाट इलाके में दुलुमोनी नामक हथिनी ने कथित तौर पर लड़के को मार डाला था. लोगों के नाराजगी जताए जाने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया. पुलिस ने हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लेने के बाद उन्हें काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंप दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ''आज, हमने मामले के संबंध में हथिनी और उसके बच्चे को हिरासत में लिया. इसके बाद हमने दोनों को वन रेंज कार्यालय को सौंप दिया.'' न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, ये हथिनी और उसका बच्चा बोकाखाट से दो बार के पूर्व विधायक जितेन गोगोई का है.


Next Story