भारत

ध्वनि की की गति से सात गुना अधिक रफ्तार से प्रहार करेगी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तोप

Admin Delhi 1
20 Feb 2023 12:43 PM GMT
ध्वनि की की गति से सात गुना अधिक रफ्तार से प्रहार करेगी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तोप
x

पुणे: ध्वनि की गति से सात गुना तेज रफ्तार से दुश्मनों पर वार करने वाली तोप का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन कर रहा है। यह एक ऐसी तोप होगी जो इलेक्ट्रोमैग्नेटिक पद्धति से चलेगी और 200 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकेगी। आने वाले समय में यह तोप जल-थल और आकाश तीनों सेनाओं के पास घातक हथियार के रूप में प्रयोग की जाएगी।

भविष्य में होने वाले युद्ध को ध्यान में रखते हुए देश की सेना ने अपना ध्यान सेना के लिए आयुध तैयार करने पर केंद्रित करते हुए पुणे के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने नवीनतम हथियारों के विकास पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेल गन बनाई जा रही है। इस तोप में गोला दागने के लिए बारूद की जगह इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फील्ड का उपयोग होगा। यह कार्य इन दिनों पुणे प्रयोगशाला में एआरडीई कर रहा है और यह प्रगति पर है। जल्द ही यह ट्रायल स्तर पर पहुंचेगी।

बारूद नही इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा से चलेगी तोप

डीआरडीओ में वैज्ञानिक रह चुके डॉ. रवि गुप्ता के अनुसार इस तोप में इलेक्ट्रिक विद्युत के जरिए गतीय ऊर्जा उत्पन्न होगी जो गोले को ध्वनि की स्पीड से 7 गुना ज्यादा रफ्तार में फेकेगी। उनके अनुसार अमेरिका एवं रूस सहित कई देश वर्तमान में इस तकनीकी पर काम कर रहे हैं। यह समुद्र में दुश्मन के जहाज, मिसाइल हमले और दुश्मन के उड़ते हुए वायुयान को गिराने में सक्षम होगी।

Next Story