भारत

यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म

Admin Delhi 1
19 March 2023 9:56 AM GMT
यूपी में बिजली कर्मियों की हड़ताल खत्म
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जारी बिजलीकर्मियों की हड़ताल आज रविवार को खत्म कर दिया है। संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने हड़ताल आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया। बता दें कि प्रदेश में 65 घंटे से अधिक समय तक चली अंदोलन से जनता परेशान थी। आज रविवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और बिजली कर्मचारी नेताओं के बीच तीसरे राउंड की बैठक में बात बनी।

इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म होने का ऐलान किया। सरकार ने जो 3000 लोगों को निकाला था, 22 लोगों पर एस्मा लगाया था, 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था...ये सब सरकार वापस लेगी।

समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन और हाईकोर्ट के सम्मान में यह हड़ताल वापस हुई है। हालांकि एक बार फिर से इस पूरे हड़ताल में कर्मचारियों को कहीं भी कोई लिखित आश्वासन नहीं मिला है।

Next Story