भारत

आए दिन गुल हो जाती थी बिजली, लोगों ने बार-बार की शिकायत, फिर उठाया ये कदम

jantaserishta.com
20 Jun 2021 9:53 AM IST
आए दिन गुल हो जाती थी बिजली, लोगों ने बार-बार की शिकायत, फिर उठाया ये कदम
x
मगर मामला सुलझाया नहीं गया है.

महाराष्ट्र में एक गांव के लोग बिजली गुल हो जाने से इतने परेशान हो गए कि बिजली विभाग के दफ्तर पर ही हमला कर दिया. मामला महाराष्ट्र के वाशिम जिले का है. ये घटना शनिवार रात 9 बजे के आसपास हुई है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरनाला गांव में थोड़ी सी भी बारिश होती है तो बिजली गुल हो जाती है, गांव के लोगों ने विभाग को इस परेशानी से निजात दिलाने के संबंध में बार-बार शिकायत की, मगर मामला सुलझाया नहीं गया है.
शनिवार की रात भी 8 बजे के करीब बारिश शुरू हुई थी. बारिश शुरू होते ही गांव की बिजली फिर से गुल हो गई. अबकी बार ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया. आक्रोशित ग्रामीण सीधे बिजली सब स्टेशन पहुंच गए. जहां उस समय जूनियर इंजीनियर और 2 अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. गुस्साए ग्रामीणों ने दफ्तर में तोड़-फोड़ शुरू कर दी.
इस मामले की शिकायत बिजली विभाग के अभियंता ने पुलिस में की है. पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उन पर सरकारी काम में बाधा डालने की धारा 353 के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story