भारत

बिजली सब्सिडी: दिल्ली में आ गया नया नियम, जानें डिटेल्स

jantaserishta.com
14 Sept 2022 12:17 PM IST
बिजली सब्सिडी: दिल्ली में आ गया नया नियम, जानें डिटेल्स
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा. आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है. दिल्ली में अब उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी, जो इसके लिए आवेदन करेगा. आज से ही इसके लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग फ्री बिजली नहीं लेना चाहते. ऐसे में अब दिल्ली में उन्हीं लोगों को बिजली सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे.
अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में पहले बिजली बहुत जाती थी. हमने इसे ठीक किया. अब बिजली 24 घंटे मिल रही है. दिल्ली में बिजली फ्री में मिल रही है. भ्रष्टाचार रोककर जो पैसा बचाया, उससे लोगों को सुविधा दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली में बिजली के 58 लाख उपभोक्ता हैं, इनमें से 30 लाख के बिजली बिल जीरो आते हैं. 17 लाख उपभोक्ता के आधे बिल आते हैं. हम उन्ही को सब्सिडी देंगे जो सब्सिडी मांगेगा. यह सुविधा 1 अक्टूबर से लागू रहेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story