भारत

जल्द बिजली मीटर लगेगा, सूची तैयार, जानें पूरी जानकारी

jantaserishta.com
1 Sept 2022 12:40 PM IST
जल्द बिजली मीटर लगेगा, सूची तैयार, जानें पूरी जानकारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

धनबाद: धनबाद जिले के जिन घरों में बिजली मीटर नहीं है, उन घरों में बहुत जल्द मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने सूची तैयार कर ली है। धनबाद एरिया बोर्ड में तीन हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं, जो विभाग को फिक्स चार्ज भुगतान कर रहे हैं। मार्च 2021 में ही सभी घरों में मीटर लगा कर बिल जमा करवाने का निर्देश मुख्यालय की ओर से दिया गया था। धनबाद एरिया बोर्ड के अधीन पांच लाख 40 हजार उपभोक्ता हैं। विभागीय अधिकारी का कहना है कि नवंबर तक सभी घरों में मीटर लगा दिया जाएगा।
सहायक अभियंता इरफान खान ने कहा कि धनबाद डिवीजन के अधिकांश घरों में मीटर लगा दिया गया है। शहर में मात्र 50 उपभोक्ता ऐसे हैं, जो अब भी फिक्स चार्ज भुगतान कर रहे हैं। पुरानी व्यवस्था को बदल कर हर घर में मीटर लगाया जाएगा। इसके लिए उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई है। विभाग के पास मीटर पहुंच गया है। कुछ दिन में मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोग यूनिट के आधार पर बिल भुगतान करेंगे।
जिन घरों में मीटर नहीं है, वैसे घरों में विभाग की ओर से निशुल्क मीटर लगाया जाएगा। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के यहां मीटर खराब है और एवरेज बिल भुगतान कर रहे हैं, वैसे उपभोक्ताओं के यहां भी निशुल्क मीटर लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं द्वारा फिक्स चार्ज भुगतान करने से विभाग के राजस्व पर असर पड़ रहा था। इसको लेकर विभाग ने हर घर में मीटर लगाने का निर्देश दिया। विभाग का कहना है कि एक किलो वाट तक 400 रुपए लिए जाते थे। उपभोक्ता द्वारा दो-तीन किलो वाट तक खपत करने पर भी मात्र 400 रुपए लिए जाते थे। इसे देखते हुए विभाग ने हर घर मीटर लगाने का निर्देश दिया।
कार्यपालक अभियंता एसबी तिवारी ने कहा, 'धनबाद एरिया बोर्ड में तीन हजार से अधिक घरों में मीटर नहीं लगा है। दो माह में सभी घरों में मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। धनबाद डिवीजन के अधीन 700 घरों में मीटर लगाना था, जहां अधिकांश के यहां पिछली बार लगा दिया था। जो छूटे हैं, वैसे उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया जाएगा।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story