भारत

बिजली विभाग की टीम पर हमला, कुल्हाड़ी का इस्तेमाल, मच गई खलबली

jantaserishta.com
28 Dec 2024 4:19 PM IST
बिजली विभाग की टीम पर हमला, कुल्हाड़ी का इस्तेमाल, मच गई खलबली
x
कैमरे में कैद.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में शासन की महत्वाकांक्षी एक मुश्त समाधान योजना (0TS) के मेगा कैंप के दौरान बिजली चोरी और बकायदारों का कनेक्शन काटना जूनियर इंजीनियर्स की टीम को महंगा पड़ गया. बिजली कनेक्शन कटने से नाराज दबंग ने परिवार के साथ मिलकर जूनियर इंजीनियर और संविदा लाइनमैन की कुल्हाड़ी की बटों से बेरहमी से पिटाई कर दी. जूनियर इंजीनियरऔर संविदा कर्मी की पिटाई को देख सैकड़ो ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने टीम को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीट दिया. मारपीट और गुंडई का वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है. टीम ने भागकर अपनी जान बचाई है.
दरअसल, श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एकमुश्त समाधान योजना (0TS) का मेगा कैंप का आयोजन किया गया था. विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार बिजली चोरी और बकायेदारों के कनेक्शन को सख्ती के साथ काटने के निर्देश दिए गए थे.
अधिकारियों के निर्देश पर जूनियर इंजीनियर देवकीनंदन अपनी 10 सदस्यीय टीम उपखंड अधिकारी नवीन सिंह, संविदाकर्मी विश्वनाथ, खूबचन्द्र, अशोक, अजय, दानवीर,ईश्वरदास और मीटर रीडर कौशलेंद्र, रत्नेश के साथ गए हुए थे. तभी गांव में रहने वाले महिपाल राजपूत के मकान में अवैध बिजली कनेक्शन पाए जाने पर संविदा लाइनमैन पोल पर चढ़कर लाइन काट रहा था. इसी से भड़ककर दबंग महिपाल ने टीम पर कुल्हाड़ी लेकर हमला कर दिया. इससे पहले विभागीय अधिकारी कुछ समझ पाते देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ उनपर टूट पड़ी और उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा.
किसी तरह दौड़ते भागते विभागीय अधिकारी कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई है. मगर मारपीट में जूनियर इंजीनियर देवकीनंदन और संविदा लाइनमैन विश्वनाथ और खूबचंद घायल हो गए. देवकीनंदन ने शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है.
उन्होंने बताया कि वह श्रीनगर स्थित पावर हाउस में तैनात हैं और सिजहरी गांव में आयोजित कैंप के दौरान बिजली चोरी पाए जाने पर कनेक्शन काट रहे थे. तभी उन पर और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यही नहीं उनका मोबाइल भी छीन लिया गया और सरकारी दस्तावेज भी फाड़ डाले गए. उन्होंने तीन नामजद सहित 20 अज्ञात हमलावर ग्रामीणों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहरीर दी है. जिस पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में महिपाल राजपूत, फूला उर्फ फूल सिंह, दादू सहित अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story