भारत

2,10,42,08,405 का बिजली बिल आया, कारोबारी की सिट्टी-पिट्टी गुल

jantaserishta.com
10 Jan 2025 1:24 PM IST
2,10,42,08,405 का बिजली बिल आया, कारोबारी की सिट्टी-पिट्टी गुल
x
शिकायत दर्ज.
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश में कंक्रीट की ईंटें बनाने वाले एक कारोबारी को 2 अरब रुपये से अधिक का बिजली बिल आया है. अरब रुपये का बिल देखकर कारोबारी ललित धीमान के होश उड़ गए. घबराए कारोबारी ने इस संबंध में बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराई. फिर जांच के बाद बिल में सुधार किया गया.
जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले बेहड़वीं जट्टां गांव का यह मामला है. कंक्रीट से सीमेंट की ईंटें बनाने का लघु उद्योग चलाने वाले ललित धीमान ने बताया कि जब उनको बिजली बिल में 2,10,42,08,405 रुपये की राशि दिखी तो वो भौंचक्के रह गए. बिजली बोर्ड के कर्मचारी ने उन्हें अरबों रुपये का बिल थमा दिया गया. जिसकी बाद में उन्होंने बिजली बोर्ड के कार्यालय में जाकर शिकायत की.
बिजली विभाग की जांच के दौरान अरबों को बिल बनने की वजह तकनीकी खामी को बताया गया. अब बिल में सुधार किया गया है और कारोबारी को 4 हजार 47 रुपये का बिल दिया गया है. वहीं, बिजली बोर्ड हमीरपुर जोन के एसई आशीष कपूर ने बताया कि मीटर रीडिंग वाली मशीन से गलत रीडिंग अपलोड होने से इतना बिल आया था.
उन्होंने कहा कि बिल भेजने से पहले सहायक अभियंता के स्तर पर भी बिल एप्रूव होना था, लेकिन हो नहीं हो पाया था. इसे लेकर अब एसडीओ को सोमवार को सभी दस्तावेजों के साथ बुलाया है, ताकि भविष्य में इस तरह की गलती फिर न हो. उन्होंने कहा कि अब बिल को रेक्टिफाई करके उपभोक्ता को 4 हजार 47 रुपये का बिल भेजा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story