भारत

बिजली सस्ती हुई, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

Nilmani Pal
26 March 2025 7:21 AM IST
बिजली सस्ती हुई, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
x
पढ़े पूरी खबर

असम. गर्मी के मौसम से पहले घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए असम सरकार ने बिजली दरों में 1 रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने की घोषणा की है. यह नई दरें 1 अप्रैल से प्रभावी होंगी. इसका फायदा राज्य के लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इसकी घोषणा की.

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि गर्मी के मौसम से पहले घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए 1 अप्रैल से बिजली दरों में 1 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की जाएगी. इसके अलावा, कृषि, औद्योगिक और व्यावसायिक श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है. यह कदम बजट में किए गए एक और वादे को पूरा करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण निर्णय है.

असम सरकार के इस फैसले से न केवल घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी बिजली बिल में कटौती से लाभ होगा. गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ जाती है, जिससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ता है.

Next Story