भारत

भीषण आग की चपेट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, ऐसे सीढ़ी लगाकर बचाया गया

jantaserishta.com
5 Jun 2026 12:13 PM IST
भीषण आग की चपेट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम, ऐसे सीढ़ी लगाकर बचाया गया
x
देखें वीडियो.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में रखे हुए सभी वाहन जलकर खाक हो गए. इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की उपरी मंजिल पर रहने वालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. शोरूम के आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की.
इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे. आग लगने और बिल्डिंग से धुआं उठने के बाद ऊपर रहने वाले लोग फंस गए. इसके बाद उन्हें पड़ोस में रहने वाले लोगों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर बचाया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसकी छत को बगल वाले घर की छत से सीढ़ियों के जरिए जोड़ दिया गया और लोगों को दूसरी छत पर ले जाया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story