
पश्चिम बंगाल। दक्षिणेश्वर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. बुधवार रात करीब 10:30 बजे दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर तेज आवाज़ के साथ 'डाउन लाइन' की ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार(OHE) टूट गई. इस तार के टूटने से तेज़ बिजली की चिंगारियां निकली और स्टेशन पर धुआं फैल गया.
दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर रात करीब 10:30 बजे 'डाउन लाइन' की ओवरहेड इलेक्ट्रिक तार टूटने से हड़कंप मच गया. इस हादसे में तारों से तेज बिजली चिंगारियां निकलती देखी गई और कुछ देर में धुआं फैल गया. तार टूटने की आवाज़ और धुएं से स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन सेवाएं भी बाधित हो गई. वीडियो में देखा जा रहा है कि तार टूटने के आवाज़ के बाद यात्री कैसे घबराहट में भाग रहे हैं.
हालांकि फौरन ही अधिकारियों ने बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था. इस घटना के कारण सियालदह-डानकुनी पर ट्रेन सेवाओं को कुछ देर के लिए रोक दिया गया था. लेकिन अब ट्रेन सेवाएं सुचारू रूप से चल रही हैं. रेलवे की तकनीकी टीम द्वारा फौरन ही काम शुरू किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग इसे रेलवे की लापरवाही बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि बड़ा हादसा होते-होते टल गया.
इस वीडियो को देखकर रूह काँप जाएगी
— Chitra Pandit (@Chitra_speak) July 30, 2026
पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर रेलवे स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन के ऊपर 11,000 वोल्ट का ओवरहेड बिजली का तार टूटकर गिर गया।
सभी यात्री ट्रेन के अंदर ही थे, लेकिन सभी सही सलामत ट्रेन से बाहर निकल गए स्टेशन पर भगदड़ मच गई
इतना भयानक हादसा भारत में आज से… pic.twitter.com/PAW6CrfRgp





