भारत
जब इलेक्ट्रिक स्कूटर में लग गई आग, सड़क पर दिखा ऐसा नजारा
jantaserishta.com
26 Oct 2022 3:33 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक |
जानें पूरा मामला।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में सेक्टर-78 के मुख्य मार्ग पर समान की डिलीवरी करने जा रहे बिग बास्केट के डिलीवरी ब्वॉय के इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक आग लग गई. चलते हुई स्कूटर से कूदकर डिलीवरी ब्वॉय ने अपनी जान बचाई.
राहगीरों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की आग पर काबू किया, लेकिन तब तक स्कूटी जलकर खाक हो चुकी थी.सेक्टर-78 में सिविटेक स्टेडिया के सामने मुख्य मार्ग पर जल रहा इलेक्ट्रिक स्कूटर बिग बास्केट के डिलीवरी ब्वॉय चंद्र प्रकाश का था.
कोतवाली सेक्टर-113 के प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि चंद्र प्रकाश के मुताबिक सेक्टर-80 स्थित बिग बास्केट स्टोर से सिविक स्टेडिया सोसाइटी में सामान के ऑर्डर की डिलीवरी करने के लिए जा रहे थे. जब वे उनके स्कूटर से सिविटेक स्टेडिया के सामने पहुंचे, अचानक उसमें आग लग गई.
इसके बाद उन्होंने स्कूटर से कूद कर अपनी जान बचाई. इस बीच स्कूटर की आग बढ़ती गई और पूरे स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया.
स्कूटर में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को एक राहगीर से मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूटर की आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक स्कूटी और उसमें रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





