भारत

इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
30 April 2022 8:45 PM IST
इलेक्ट्रिक स्कूटर में लगी आग, मचा हड़कंप
x
पढ़े पूरी खबर

चेन्नई. तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में औद्योगिक हब होसुर में शनिवार को एक चेन्नई. तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में औद्योगिक हब होसुर में शनिवार को एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि ई-स्कूटर का मालिक हादसे में बच गया. वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर है. पुलिस ने बताया कि होसुर निवासी सतीश कुमार ने देखा कि उसके स्कूटर की सीट के नीचे अचानक आग लग गयी और वह वाहन से कूद गया. वाहन से आग की लपटें निकलने पर वहां से गुजर रहे लोग उसकी मदद को आए, लेकिन वाहन जलकर खाक हो गया. सतीश ने पिछले साल इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था.

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में अचानक आग लगने की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं. हाल में ऐसी घटनाओं की श्रृंखला में मार्च में वेल्लोर जिले में इलेक्ट्रिक बाइक में विस्फोट के कारण निकले धुएं से दम घुटने के कारण पिता-पुत्री की मौत हो गई थी. यह हादसा तब हुआ तब इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज हो रही थी. तिरुचिरापल्ली जिले के मनाप्पराई में भी एक इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन में आग लग गई थी. इस महीने की शुरुआत में तेलंगाना में एक शख्स की उसके घर में उस समय मौत हो गई थी जब चार्ज हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में विस्फोट हो गया था.

तमिलनाडु के अंबुर में इस महीने एक गुस्साए शख्स ने अपने ई-स्कूटर पर पेट्रोल छिड़कर उसे आग लगा दी थी, क्योंकि निर्माताओं ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया. व्यक्ति का दावा था कि उसने निर्माताओं से 50 किलोमीटर बाद वाहन के काम न करने की शिकायत की थी. अपनी ही बाइक को आग लगाते हुए इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था.

गत सप्ताह इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता प्योर ईवी ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में कथित विस्फोट से तेलंगाना के निजामाबाद में 80 वर्षीय शख्स की मौत होने पर गहरा खेद व्यक्त किया था. उसने निजामाबाद और चेन्नई में अपने 2,000 से अधिक वाहनों को वापस बुलाने की घोषणा की थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story